गणेश महोत्सव के अंतिम दिन धनुष यज्ञ लीला का आयोजन सिकंदरा में संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
10 सितंबर 2022
परशुराम लक्ष्मण संवाद सुनकर श्रोता गण हुए भावविभोर
सिकंदरा कानपुर देहात। गणेश महोत्सव कार्यक्रम पर उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का आयोजन आज 10 सितंबर को प्राचीन मंदिर कालेश्वर मैदान के प्रांगण में संपन्न हुआ।
प्राप्त खबरों के अनुसार कमेटी के पदाधिकारी बृजेश बाजपेई ने हमारे संवाददाता को बताया कि 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतिम दिन धनुष यज्ञ लीला का कार्यक्रम कमेटी द्वारा उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा परशुराम लक्ष्मण संवाद संपन्न हुआ। जिसमें ख्याति प्राप्त अभिनय परशुराम सर्वेश एवं लक्ष्मण का अभिनय कमलेश द्विवेदी द्वारा शानदार संवाद का कार्यक्रम 4 घंटे लगातार सुबह 9 बजे तक चला। श्रोता गणों ने परशुराम लक्ष्मण संवाद की मधुर वाणी सुनकर श्रोता गण हुए भाव विभोर गणेश महोत्सव के कमेटी द्वारा सभी कलाकारों को अंत में धन्यवाद दिया गया।