उत्तर प्रदेशलखनऊ

कारागार एवं उत्तर प्रदेश होमगार्डस राज्य मंत्री ने कारागार का किया भ्रमण, दिए निर्देश !


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
25 सितंबर 2022

माननीय कारागार एवं उत्तर प्रदेश होमगार्डस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों से व्यापक संवाद किया गया। उक्त संवाद के दौरान कारागार में निरूद्ध बंदियों को कौशल विकास योजना के तहत चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग किये जाने एवं उन्हें सत्मार्ग पर चलकर अच्छे इंसान बनने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा बंदियों को कारागार में निरूद्ध बंदियों के प्रति मानवीय व्यवहार अपनाये जाने के निर्देश भी दिये गये। कारागार में निरूद्ध बंदियो से उनकी समस्याओं एवं भोजन आदि के प्रति बंदियों से पूछताछ की गयी।

सभी बंदी कारागार प्रशासन के प्रति संतुष्ट पाये गये। कारागार में महिला बंदियों को बैग बनाने एवं कपड़ा सिलाई का तथा पुरूष बंदियों को वाइंडिंग एवं बढ़ईगिरी का कार्य कराया जा रहा है। मा० मंत्री जी के निरीक्षण दौरान कारागार में उनका स्टाफ एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त) कानपुर देहात, जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार, होमगार्डस कमांडेंट्स कानपुर देहात, विजय कुमार पाण्डेय, जेलर शिवाजी सिंह यादव, उपजेलर, रामदास यादव, उपजेलर, डा० कुलदीप सिंह तोमर, डा० मनीष सिंह एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button