अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन युवक हुए घायल भर्ती !

*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 06 फरवरी 2025* *#औरैया।* कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एवं गुरुवार की सुबह अलग-अलग हुई तीन मार्ग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गयें। दुर्घटना के तीनों घायलों को निजी साधन व एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। . थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम चमरौआ निवासी सोनू अली 30 वर्ष पुत्र सुन्ना अली बुधवार की रात करीब 9:15 बजे औरैया की ओर से अपने गांव जाने के लिए निकला था। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। युवक को घायलावस्था में एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के मुंह से शराब की महक आ रही थी। दूसरी दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली निवासी पुष्पेंद्र कुमार 30 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक से औरैया की ओर आ रहा था। रास्ते में हाईवे रोड पर बाइक संतुलित होकर पलटने से वह रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे लोगों ने निजी साधन से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। तीसरी दुर्घटना में कोतवाली में तैनात कांस्टेबल प्रशांत तोमर 28 वर्ष पुत्र अरविंद तोमर ड्यूटी पर था। इसी दौरान रात्रि करीब 8:30 बजे वह अचानक बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे साथी नृत्य गोपाल ने स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना में घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा था।






