अक्षत शुक्ला बने भारत गौ रक्षा मिशन के जिला मंत्री

*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 14 जनवरी 2025* *#औरैया।* भारत गौ रक्षा मिशन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी मिश्रा के द्वारा गत दिवस अक्षत शुक्ला को भारत गौ रक्षा मिशन औरैया का जिला मंत्री नियुक्त किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी मिश्रा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। भारत को गौ रक्षा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह, जिला अध्यक्ष अमन त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष पंकज तिवारी,अवनीश दुबे, बृज बिहारी यादव आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहें। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला मंत्री ने कहा कि संगठन के द्वारा उन्हें जो दायित्व सोफा गया है उसका हुआ है ईमानदारी वफादारी एवं सत्य निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही गौ माता के प्रति अन्याय व अत्याचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।