उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई मासिक बैठक


*समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने अपना बूथ सबसे मजबूत पर दिया जोर*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 05 जनवरी 2025*
*#औरैया।*  रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की हुई बैठक संपन्न हुई बैठक में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने सेक्टर प्रभारियों तथा बूथ प्रभारियों से संवाद कर संगठन की समीक्षा की।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन वोटरों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं या कट गयें हैं। मतदाता सूची चेक कर मतदाताओं के नाम अंकित करने का काम करें। बूथ स्तर पर उनके नाम बढ़वाने का काम किया जायें।                                     .       उन्होंने मौजूदा सरकार को जन-विरोधी सरकार करार देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा परेशान किसान है। डीएपी खाद के लिये उसे लाइन में लाठी खानी पड़ रही तो रात को अन्ना मवेशी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विकास के बजाय सरकार हिन्दू मुस्लिम और मंदिर मस्जिद के नाम पर समाज का बंटवारा करने पर उतारू है। उन्होंने सभी कार्यकत्ताओं से एकजुट होकर संगठन मजबूत बनाने का आवाहन करते हुए कहा कि आगामी  2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार की विदाई तय है। इससे पूर्व बैठक को प्रांतीय सदस्य श्याम बाबू यादव, विधान सभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, रश्मि यादव रुक्मणी निषाद, सरला कठेरिया ,पूर्व प्रधान मनोज कुशवाहा, हरिश्चंद्र पाल , विधायक प्रतिनिधि, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मोनू दिवाकर, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष ध्रुव यादव, राजेन्द्र शर्मा, बैकुण्ठ यादव, सुनील दुबे वरिष्ठ एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष, एडवोकेट कमलेश यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र दोहरे,पूर्व सभासद उदयवीर सिंह यादव, एवं सुखवीर सिंह यादव आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता शिक्षक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह यादव ने की। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, संजीव चौधरी,श्रीकृष्ण पिछड़ा, गोपीचंद यादव,सर्वेश दोहरे एवं निजी सचिव राकेश यादव, वीरेंद्र राजपूत, अनिल पाल लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लालता प्रसाद संख्वार, डॉ शिवनाथ, बलराम पाल, डॉ राजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश यादव प्रधान दरबटपुर, डॉ अरविंद त्रिवेदी, सुभाष यादव प्रदेश सचिव, डॉ विषम्भर नाथ चक, टिल्लू राजपूत मुलायम सिंह यूथ विग्रेड, घनश्याम यादव प्रदेश सचिव मुन्ना सिद्दीकी नगर अध्यक्ष कपिल यादव प्रधान मदन सिंह पुरवा, उमा शंकर प्रजापत भटपुरा, शिव सिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान साफर्, अरविंद कुशवाहा, जितेंद्र सेंगर पूर्व प्रधान, फिरोज खान सभासद, जयवीर सिंह राजपूत,आदित्य यादव  रुरुकला, ओशान यादव, आदि बड़ी संख्या में सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष एवं प्रधान आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button