उत्तर प्रदेश

पांच घरों में नगदी जेवरात समेत लगभग 50 लाख की हुई चोरी

सीओ समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल शुरू

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
27 जून 2023

बिधूना,औरैया।

पुनावर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने 5 घरों में धावा बोलकर हजारों रुपए नगदी जेवरात समेत लगभग 50 लाख रुपए कीमत का माल चोरी कर लिया है। चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी पर सीओ थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पीड़ितों को जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम पुनावर में बीती रात अज्ञात चोरों ने अर्जुन सिंह के मकान में धावा बोलकर उनकी पुत्री अंजू का की सोने की 1कंड़ी, चार अंगूठी, जनानी, तीन अंगूठी मर्दानी, मंगलसूत्र, चार चूड़ी, हाय चांदी की, तोडियां, उनकी पत्नी राममूर्ति के सोने के कान की 1 जोड़ी झुमकी, कान के टॉप्स, चार अंगूठी, एक जंजीर, चांदी की करधनी, पायल व 25 हजार रुपए चुरा लिए है। उनकी पुत्री की सोने की एक कंडी बाजूबंद, एक जंजीर, 6 अंगूठी, 3 हाय, चांदी की पायल आदि लाखों रुपए कीमत का जेवरात चोरी कर लिया है। जयचन्द के मकान में घुसकर सोने के दो हार, चार चूड़ी, चार चेन, दस अंगूठी, हाय, सोने के 3 जोड़ी कान झाले व 50 हजार रुपए नगद चोर चुरा ले गये हैं। सर्वेश कुमार के घर से सोने की दो अंगूठी, कान के झाले, मंगलसूत्र, चांदी की करधनी व 12 हजार 500 रुपए नगद चोर चुरा ले गये। इसी तरह चोर अमर सिंह के घर से सोने की तीन चेन, कंगन, 6 अंगूठी, 4 जोड़ी झुमके, चांदी के पायल, करधनी व 5000 नगद चुरा ले गये हैं। इसी तरह अज्ञात चोर उम्मेद सिंह के घर से सोने की एक जंजीर, झुमकी, चांदी की पायल व 10 हजार रुपए नगद चुरा ले गये हैं। चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही सीओ अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मूलेंद्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये और मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button