उत्तर प्रदेश

स्वयं सेवकों ने निकाली साहसिक साइकिल यात्रा!

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 04 जनवरी2025*
*#अछल्दा,औरैया।*  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अछल्दा खंड का साहसिक साइकिल यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ बंसी मंडल के ग्राम गुनौली के महादेव मंदिर से हुआ। बंसी मंडल, कमारा मंडल एवं पाता मंडल में पंच परिवर्तन का विषय (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का बोध- स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य) एवं श्रेणीश: (मातृशक्ति, युवा वर्ग, कृषक एवं अनुसूचित जाति) बैठकों के साथ साहसिक यात्रा का कार्यक्रम  संपन्न हुआ। यात्रा में सह जिला कार्यवाह श्यामू शुक्ला, सह खंड कार्यवाह राजेश मिश्रा, यात्रा संयोजक जय सिंह यादव, बंसी मंडल प्रमुख लल्लन सिंह चौहान, कमारा मंडल प्रमुख बबलू तिवारी,पाता मंडल प्रमुख हितेश, अरविंद दुबे, अंकित चौहान एवं अनेकानेक स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button