उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 दिसंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम प्रशासन केशव प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परगना अधिकारी सिकंदरा डॉक्टर पूनम गौतम के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी गणों ने भाग लिया। वहीं पर फरियादियों को रसीद ना मिलने के कारण फरियादियों में काफी आक्रोश देखा गया। समाधान दिवस पर मात्र 30 फरियादे दर्ज हुई। सिर्फ एक फरियाद का मौके पर निस्तारण किया गया। जो राजस्व से संबंधित बताई जाती है। प्राप्त खबरों के अनुसार अपने निर्धारित समय पर जैसे ही संपूर्ण समाधान दिवस सिकंदरा में प्रारंभ हुआ। वैसे ही फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। कस्बा रसधान के पूर्व प्रधान हरिमोहन मिश्रा ने ग्राम पंचायत में बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ संबंधी प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की इसी प्रकार ब्लाक संदलपुर के गांव धर्मपुर की शिवानी पुत्री नाथूराम केवट ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। संपूर्ण समाधान दिवस पर 30 फरियादो में सिर्फ एक फरियाद का मौके पर निस्तारण किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button