उत्तर प्रदेशलखनऊ

रिटायर्ड फौजी को कंबाइन मशीन ने रौंदा, हुई मौत

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भरथना: कस्बे के अंतर्गत भरथना
पाली मार्ग पर ग्राम सूजीपुरा के निकट एक साइकिल सवार रिटायर्ड फौजी को कंबाइन मशीन ने रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए फौजी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि मृतक भरथना कस्बे के ग्राम घमुरिया का रहने वाला है। मृतक का नाम अमर सिंह पाल (उम्र लगभग 65 वर्ष) है। मृतक अमर सिंह एक रिटायर्ड फौजी है। अमर सिंह आज सुबह तकरीबन 10:00 बजे किसी आवश्यक काम को लेकर अपने गांव घमुरिया से साइकिल पर सवार होकर भरथना की तरफ आ रहे थे। तभी ग्राम सूजीपुर के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कंबाइन मशीन ने इन्हें रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजनों के द्वारा इन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया जहां पर इनकी मृत्यु हो गई है।
आपको बता दें कि शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कंबाइन चालक की लापरवाही के चलते यह पूरा हादसा हुआ है जिसमें ग्राम घमुरिया निवासी अमर सिंह पाल (उम्र लगभग 65 वर्ष) की मौत हो गई है। उक्त घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button