उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी ने मलिन बस्तियों में बच्चों के साथ मनाई दीपावली

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया, उत्तर प्रदेश।

औरैया 23 अक्टूबर 2022– जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने रविवार को सायंकाल औरैया शहर में मलिन बस्तियों में पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान व आतिशबाजी भी प्रदान की। जिलाधिकारी ने बाल्मीक समाज के बच्चों के साथ भी दीपावली की खुशियां मनाईं। जिलाधिकारी के साथ दीपावली का पर्व मनाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बाशित, नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल समेत कई अधिकारी शामिल रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button