शीतलहर के चलते कस्बा सिकंदरा के सब्जी बाजारों में खरीददारों का पसरा सन्नाटा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
2 जनवरी 2023
तहसील प्रशासन सिकंदरा अलाव लगवाने में आखिर में क्यों बना बेखबर
सिकंदरा कानपुर देहात। हाड़ कप कपाऊ शीतलहर के कारण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के सिकंदरा के साप्ताहिक बाजार में दोपहर 12 तक दुकानदार सब्जी की दुकानें सिर्फ सजी नजर आ रही थी। लेकिन ग्राहकों का आवागमन सन्नाटे में तब्दील नजर आ रहा था। प्राप्त खबरों के अनुसार नव वर्ष के प्रथम दिन शीत लहर ने आम नागरिकों को झकझोर कर रख दिया। लेकिन आज दूसरे दिन शीत लहर का प्रकोप जियो का क्यों नजर आया। जिसके कारण कस्बा सिकंदरा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकानें तो सजी नजर आई। लेकिन खरीददारों का सन्नाटा देखकर दुकानदारों में निराशा की लहर देखी गई। उल्लेखनीय है कि भीषण शीतलहर के चलते आम नागरिकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं पर शीतलहर को देखते हुए तहसील प्रशासन सिकंदरा शीतलहर से निजात पाने के लिए अलाव जैसी व्यवस्था करने में बेखबर नजर आए। जिसके कारण कस्बों और ग्रामीण अंचलों में तहसील प्रशासन के प्रति नगर एवं ग्रामीण अंचलों में काफी आक्रोश नजर आया। क्या तहसील सिकंदरा प्रशासन शीतलहर को देखते हुए अलाव जैसी व्यवस्था करने में कामयाब होगा।