उत्तर प्रदेश

बच्चों को विज्ञान संबन्धी अविष्कारों की मिली जानकारियां


*विज्ञान के सौ चयनित बच्चों का एक्सपोलर विजिट रवाना*
*जीटी-7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 14 दिसंबर 2024*
*#अछल्दा,औरैया।*   विकास खंड के चयनित परिषदीय सौ करीब छात्र छात्राओं का शनिवार को  राष्ट्रीय अविष्कार एक्सपोलर विजिट शनिवार को रवाना किया गया।
        स्थानीय बीआरसी से खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया।ब्लाक स्तरीय दो माह पहले राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान किवज प्रतियोगिता की परीक्षा हुई थी जिसमें सौ टॉप टेन बच्चों को एक्सपोलर विजिट के लिए चयनित किया गया था। चयनित बच्चों को भीम राव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज इटावा में आयोजित विज्ञान टूर के लिए रवाना किया गया। बच्चों ने इंजीनियरिंग कॉलेज में जाकर विज्ञान आदि संबन्धी अविष्कारों की जानकारियों से उन्हें जानकारियां दी गई। टूर के साथ प्रधानाध्यापक इश्नो देवी राजपूत, आरती, प्रवीण कुमार, एआरपियों में रामानन्द, जावेद, आलोक राठौर, सर्वेश, संजीव आदि शिक्षक रवाना हुए थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button