दबंगो ने रजवाह में लगाया बंधा वीरपुर बंबी कुलावा ओवरफ्लो!

*- किसानों की गेंहू, सरसों की फसले हुई जलमग्न*
*- गेहूं और सरसों की फसल हुई बर्बाद प्रशासन से मुआवजे की मांग*
*जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 12 दिसंबर 2024*
*#अछल्दा,औरैया।* निचली गंग नहर घसारा से निकले बुढादाना रजवाह में किसी दबंग ने बंधा लगा देने के चलते वीरपुर बंबी कुलावा संख्या 10 ओवर फ्लो हो जाने के चलते किसानों की सैकड़ो बीघा गेंहू और सरसों की फसल जलमग्न है। पीड़ितों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने के साथ कार्रवाई की मांग की है।
.पीड़ित किसानों ने बताया कि बूढ़ादाना रजवाह में पसेया रोड़ स्थित गौशाला के निकट रजवाह बीच मंगलवार रात से दबंगो ने बांध लगा देने से कुलावा संख्या 10 जो किशोरी पूर्वा गांव के लिए गया वह ओवरफ्लो के चलते गांव डुहल्ला और किशोरी पुर्वा गाव के डेढ़ दर्जन करीब किसानों की गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।किसानों ने बताया कि पहले तो धान की फसल बर्बादी हो चुकी थी। इस बार फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गयें। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा।पीड़ित किसानों में मुलायम सिंह 25 बीघा, लाल सिंह यादव 10 बीघा, बलराम सिंह 22 बीघा, अमन यादव 5 बीघा, अस्वनी 5 बीघा, सौरभ कुमार 13 बीघा, अनुज कुमार डेढ़ बीघा, सुनीता देवी डेढ़ बीघा, अवधेश कुमार 1 बीघा, महेंद्र सिंह यादव 1 बीघा, बलवीर 1 बीघा, आलोक 5 बीघा आदि किसानों की फसल बर्बाद हुई है। किसान बलराम सिंह ने बताया कि फसलों की सिंचाई कर रहे थे, तभी अचानक पानी उनके खेतों में भर गया और गेहूं और सरसों की फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने कहा कि पहले प्राकृतिक आपदा ने धान की खेती को प्रभावित किया और अब रजवाह में बंधा लगा देने से कुलावा बंबी ओवरफ्लो के चलते जलभराव होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया तैयार हो रही फसल जलमग्न हो गई है।