विधर्मियों की मंशा को कामयाब नही होने देना है
![](https://globaltimes7.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241206-WA0779-780x470.jpg)
औरैया
हर हिंदू सशस्त्र हो साहसी हो धर्म योद्धा हो-मधुरम
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 06 दिसंबर2024
#अजीतमल,औरैया। हिंदुओं की सभी जातियों सभी वर्गों को एकजुट करना है। हिन्दू राष्ट्र हेतु हिंदुत्व को एकता के सूत्र में पिरोकर भेदभाव मिटाना है। इसमें किसी भी विधर्मियों की मंशा को कामयाब नहीं होने देना है। इसके लिए दृण संकल्पित होना है। समाज को एकता के सूत्र मे पिरोने के लिए ही इस यात्रा पर निकला हूँ। सभी हिंदुओं के हाथों मे शस्त्र हो।
यह बात शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुरम ने कही। वह शुक्रवार को जनपद सीमा अनंतराम टोल प्लाजा के पास से अपने अन्य साथियों के साथ काफिले में निकल रहे थे। टोल प्लाजा के पास केक्षेत्रीय लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वह 21 जातियों के 31 लोगो के काफिले के साथ हिंदुत्व को एक करने के लिए, 25 अप्रैल को निकले हैं। सभी प्रदेशों में हिंदुओं को जागरूक करना है। भीमराव अंबेडकर ने कभी इस्लाम कुबूल नहीं किया। उनका कहना था कि इस्लाम मानने वाला कभी राष्ट्रभक्त नही हो सकता है। अंबेडकर के आदर्शो को आगे बढ़ाते हुए जय भीम का नारा देने वाले लोगो को यह बात बताने निकला हु। मुगलो ने हिंदुओं पर अत्याचार कर सत्ता हासिल की। हिंदू समाज सशस्त्र, साहसी और धर्म योद्धा बने। हर हिन्दू सशस्त्र हो।
शस्त्र प्रदर्शन को रोका
हाथो मे भाला, त्रिशूल, तलवार आदि लेकर साथियों के साथ शस्त्र प्रदर्शन करने जा रहे शिव शक्ति पीठ के प्रमुख मधुरम को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र ने रोक दिया। 6 दिसम्बर का दिन होने के चलते उन्हे शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नही दी। इस दौरान सी ओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह आदि सुरक्षा व्यवस्था मे दिखे।