उत्तर प्रदेश

शस्त्र प्रदर्शनी में एक्सिस के बच्चों ने किया प्रतिभाग


जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 19 नवंबर 2024
#औरैया। सोमवार को पुलिस लाइन औरैया में,औरैया पुलिस द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अलग अलग शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें ए.के. 47, इंसास 303, टीयर गैस लॉन्चर, आदि मुख्य थे।

पुलिस कप्तान औरैया अभिजीत आर. शंकर द्वारा बच्चों को इन घातक शस्त्रों के बारे में जानकारी दी गई और बताया कि शस्त्रों के साथ फोटो लेने व सोशल मीडिया पर डालने पर कानूनी कार्यवाही होती है। और बताया कि पुलिस केवल अपने आत्मरक्षा के लिए ही शस्त्रों का उपयोग करती है। हमें सदैव शस्त्रों से दूरी बनाई रखनी चाहिए। औरैया पुलिस लाइन में बच्चों के साथ देवराज, शिवम् त्रिपाठी आदि रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button