बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत 18 जनवरी से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बालिका सप्ताह के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में आज दिनांक-20.01.2023 को जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर विशेष अभियान चलाकर महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टाप सेन्टर जनपद कानपुर देहात द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर ,श्रीराम जानकी इण्टर कालेज गौरियापुर, महिला हेल्प डेस्क, ओवर ब्रिज आदि जगहों पर कार्यक्रम तथा वाहनो में बेटी बचाओ बेटी पढाओ से सम्बन्धित स्टीकर चस्पा कर एवं पम्पलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओ/बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें सही/गलत के बारे में अवगत कराना, सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना, शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने एवं भागीदारी को सुनिश्चित करना, बालक एवं बालिकाओं के लिंग अनुपात में ध्यान केन्द्रित करना, महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव और सेक्स डेटरमिनेशन टेस्ट को रोकना, बेटियों के अस्तित्व को बचाना एवं उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना, थाने मे कार्यरत महिला हेल्पडेस्क का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनायें जैसे पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता और सखी वन स्टाॅप सेंटर से सम्बन्धित सभी सुविधाओं के बारे मे जागरूक किया गया साथ ही बाल विवाह संबधी कानूनी प्रावधान के बारे में बताया गया, महिलाओं को पुरूषों के समकक्ष समझा जाये, बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेद-भाव न किया जाये और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया जाये तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत जनपद में गाव की गरिमा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत ऐसी बालिका/महिला का चुनाव किया जाना है जो खेलकूद के क्षेत्र में व्यापार के क्षेत्र में उच्च पद पर कार्यरत्, सरकारी सेवा (डाक्टर/इंजीनियर/अध्यापक आदि) के पद पर कार्यरत् है साथ ही आपातकालीन टोल फ्री नं0 जैसे 181, 1090, 112, 1098, 1076 आदि के बारें मे भी जानकारी दी गई कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव, सेन्टर मैनेजर निधि सचान, जिला समन्वयक विशाखा वर्मा, कीर्ति गुप्ता ,विद्या उत्तम, पी0आर0डी0 रमाकान्ती, प्राचार्य एवं विद्यालय के अध्यापक/स्टाफ, छात्र/छात्रायें व अन्य लोग उपस्थित रहे।






