उत्तर प्रदेशलखनऊ

जन्मदिवस के दिन बड़ा हादसा
बारिश के बीच एक 3 वर्षीय बालिका यमुना में बह गई।

निगम की खुली पोल
अक्शर बारिश के बीच होने वाले इन हादसों से भी नगर निगम कोई
सबक नही लेता बड़े अधिकारी कर लेते हैं मौन धारण

Praveen mishra
Global Times7news
Mathura (up)

मथुरा। जनपद के नगला पायसा निवासी नितेश चतुर्वेदी की 3 साल की बेटी का बर्थडे का कार्यक्रम था। लेकिन 3 साल की मासूम का जन्मदिन ही आखिरी दिन बन गया। देर रात करीब 11 बजे द्वारिका धीश मंदिर के निकट असकुंडा घाट के पास अचानक से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर जाती है। भारी बारिश के कारण सड़क पे पानी का बहाव इतना तेज था कि असकुंडा घाट पर 3 वर्षीय मासूम यमुना में बह गई।
देर रात तक मासूम की तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ नहीं पता नही चल सका। इस दर्दनाक हादसे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार 3 साल की मासूम का पिता दुबई में है और वह इस हादसे के बाद मथुरा के लिए रवाना हो गए।
वहीं बता दें कि जनपद मथुरा में बारिश के कहर के चलते यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कैलाश नगर सड़क में दो युवकों की गहरे नाले में गिरकर डूबने से मौत हो चुकी है। वहीं नगर निगम लापरवाह बना रहता है नालों की सफाई के खोखले वादे करता रहता है। लेकिन हकीकत कुछ और ही मिलती है। 24 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की पोल खोल दी।
दरअसल गहरे नाले, नालियों की सफाई ना होने के कारण पानी सड़कों पर बहने लगता है। इसी के कारण ये हादसे होते रहते है है। अगर नगर निगम के अधिकारियों ने यदि यमुना किनारे तेज बहाव को रोकने के लिए कोई इंतजाम किए होते तो इस हादसे को होने से रोका जा सकता था। नगर निगम के आला अधिकारी नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ धन का बंदरबांट करते है योजना पट्टी के सामने फोटो करवाते नज़र आते है
और फिर बारिश होने पर उनकी पोल खुलती है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button