उत्तर प्रदेश

स्पोर्ट्स स्टेडियम माती जनपद कानपुर देहात में किया गया भव्य शुभारम्भ ।

Breaking

कानपुर जोन की 28वीं अन्तर जनपदीय पुलिस महिला एवं पुरुष,हैण्डबॉल कलस्टर हैण्डबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता वर्ष-2026 का पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात, द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम माती जनपद कानपुर देहात में किया गया भव्य शुभारम्भ ।


ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कानपुर देहात स्टेट हेड संपादक डा . धर्मेन्द्र गुप्ता

           कानपुर जोन की 28वीं अन्तर जनपदीय पुलिस महिला एवं पुरुष हैण्डबॉल कलस्टर हैण्डबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता वर्ष-2026 का *पुलिस अधीक्षक  जनपद कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय* द्वारा आज दिनांक 16 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, जनपद कानपुर देहात में भव्य उद्घाटन किया गया। यह तीन दिवसीय 16 से 18 मार्च 2026 तक आयोजन पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक  द्वारा  किया गया। इस अवसर पर महोदय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल में खेलकूद का अत्यधिक महत्व है। ये आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक दृढ़ता को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में आपसी सामंजस्य और सौहार्द को बढ़ावा देती हैं, जो कर्तव्य निष्पादन में अत्यंत सहायक होती हैं। महोदय ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी यातायात,प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कानपुर जोन के कुल 09 जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़ ,फर्रुखाबाद, झाँसी, जालौन, ललितपुर टीमें शामिल है।

           उद्घाटन समारोह में सभी टीमों ने अनुशासित एवं प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। यह प्रतियोगिता पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। आयोजन के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु कानपुर देहात पुलिस की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button