उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर ली परेड की सलामी!

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, प्रदेश हेड संपादक डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता। 25 अक्टूबर 2024*
*#औरैया।* शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया तथा परेड के दौरान आने वाले अधि0/कमि0गणों को कमियों से अवगत कराते हुए उनमें सुधार करने हेतु निर्देशित किया व सभी पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया , प्रतिसार निरीक्षक द्वारा परेड को स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी व क्वाटर्र गार्ड इत्यादि को चेक किया तथा डायल 112 की गाडियों की दंगा नियंत्रण उपकरणों के किट की चेकिंग की गई व रिस्पांस टाइम बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया। इस  दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई व खाने की गुणवत्ता को  परखा गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में अर्दली रूम किया गया जिसमें पुलिस लाइन मे हाजिरी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया जो भी कमियां पाई गई संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगणो को जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें। परेड/निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) पृथुयशश्य पुनित मिश्रा व प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button