माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

*सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने पर 2 दिसंबर से विधानसभा का होगा घेराव* *जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 8 अक्टूबर 2024* *#औरैया।* उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( चंदेल गुट ) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मध्य जोन क्षेत्र के संयोजक रामानंद द्विवेदी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम में प्रथम स्वागत तिलक इंटर कॉलेज औरैया में किया गया। जिला अध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने बताया की प्रदेश कार्यसमिति की पिछली मीटिंग में उत्तरप्रदेश को 3 जोन में बांटा गया है। जिसमे मध्य जोन का संयोजक रामानंद को बनाया गया है, जिनके पास लखनऊ मंडल , कानपुर मंडल, झांसी मंडल, चित्रकूट मंडल, प्रयागराज मंडल हैं। इसी के परपेक्ष में औरैया जनपद मे भी भ्रमण कार्यक्रम लगा। तिलक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एवं चंदेल गुट के पदाधिकारियों ने श्री द्विवेदी का भव्य स्वागत किया। .संयोजक द्विवेदी ने बताया की जनपदों में जो मैं भ्रमण कर रहा हूं, जिससे शिक्षकों में जागरूकता पैदा हो एवं आगामी 22 अक्टूबर को शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय पर आयोजित धरने में जो चेतावनी दिवस के रूप में मनाया रहा है, उसमे अधिक से अधिक संख्या पहुंचे, इसके बाद भी सरकार यदि हमारी मांगों को नही मानती है तो 2 दिसंबर से विधानसभा का घेराव कर जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।तिलक इंटर कॉलेज में स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री संतोष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पवन तिवारी, प्रदेशीय प्रतिनिधि 2 अजय कुमार दीक्षित प्रधानाचार्य, कृष्ण प्रताप सिंह चंद्रपाल यादव, विकास कुमार पांडेय एवं 1 दर्जन शिक्षक थे / इसके बाद गौतम बुद्ध आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज तिलक नगर औरैया में भी उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमे जिला संयुक्त मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, मनोज सिंह, वैभव त्रिपाठी, पीएन शुक्ला, अक्रांत पाल सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे। श्री द्विवेदी ने बताया हमारी प्रथम मांग पुरानी पेंशन की बहाली, दूसरी मांग वित्त विहीन शिक्षकों को सेवा शर्तों के साथ सम्मान जनक मानदेय दिलाना, तीसरी मांग तदर्भ शिक्षको का विनमीति कारण करना हैं। इस तरह 16 सूत्रीय मांग पत्र है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमाकांत दीक्षित ने और संचालन जिला मंत्री संतोष तिवारी द्वारा किया गया।