उत्तर प्रदेश
क्षयरोग पीड़िता को जिलाधिकारी ने लिया गोद

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, प्रदेश हेड संपादक डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता। 30 सितंबर 2024 औरैया ,जिलाधिकारी डा० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में गोद ली क्षय रोगी कु0 अंशिका पुत्री अजय निवासी- मोहल्ला सत्तेश्वर औरैया को पोषण किट देते हुए कहा कि दवा का नियमित सेवन करने से टी0वी0 रोग से शीघ्र निजात मिल जाता है। उन्होंने कहा कि टी0वी0 असाध्य बीमारी नहीं है। इससे नियमित दवा सेवन करके शीघ्र छुटकारा पाया जा सकता है। रोगी को पौष्टिक आहार लेना चाहिए, जिससे वह कमजोरी महसूस न करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुनील कुमार वर्मा उपस्थित रहे।






