जनपद की प्रभारी मंत्री बनी प्रतिभा शुक्ला, प्रथम आंगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 17 सितंबर 2024*
*#औरैया।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को औरैया जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इसके बाद आज उनके जनपद में प्रथम आगमन पर कई जगह भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि वह जनपद में विकास की गति को तेज करेगी।
प्रदेश सरकार द्वारा जनपद का प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला को बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के इंडियन ऑयल के समीप रविकांत वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। इसके अलावा खानपुर चौराहे पर प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला का प्रवेश दुबे के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने स्वागत किया। वहीं जेसीज चौराहे पर अवधेश भदोरिया के नेतृत्व में स्वागत हुआ। जहां पर प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला को बड़ी माला पहनाकर एवं पगड़ी पहनकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि वह जनपद में रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की जो भी समस्याएं होंगी एवं जनता की जो समस्याएं है उनका निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से राज्यसभा सचेतक गीत शाक्य, आनंद सिंह, विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, कमलेश अवस्थी, रजनीश पांडे, अवधेश भदोरिया, चंदू तिवारी, रविंद्र सिंह भदोरिया, संदीप चतुर्वेदी, हितेंद्र सिह़, बृजेश चौहान, ओंकार सिंह, विशाल परिहर, बबलू सेंगर, राहुल सेगर, सुनील भदोरिया, दीपक ठाकुर, आदर्श पांडे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।