गणपति बप्पा मोरिया जयकारे के साथ गणेश चतुर्थी कार्यक्रम का हुआ श्री गणेश।
गाजे बाजे के साथ निकाली गई गणेश महोत्सव कलश यात्रा
*ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क कंचौसी कानपुर देहात उप्र. मुख्य संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता।*
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर पंचायत कंचौसी के वार्ड नंबर तीन मुखर्जी नगर के नहर पुल-रेलवे फाटक रोड पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। जिसकी आज दिनांक 07 सितम्बर 2024 दिन शनिवार को सुबह करीब 11 बजे कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें कंचौसी से जुड़े मुखर्जी नगर, दर्शन कनक नगर, पुरवा महिपाल के आदि भक्त सम्मिलित हुए। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू की गई। और रेलवे फाटक, पुरवा महिपाल, दर्शन कनक नगर होते नहर पुल पर कलशो को भरकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर समाप्त की गई। इस वर्ष महोत्सव के परीक्षित डॉ सुरेश गुप्ता व उनकी पत्नी मंजू गुप्ता को बनाया गया। आयोजक मंडल ने बताया है कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणेश महोत्सव कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया है। कार्यक्रम 09 दिवस तक चलेगा। 07 सितम्बर 2024 दिन शनिवार की रात्रि 08 बजे से 09 महाआरती होगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा। 16 सितम्बर 2024 दिन सोमवार को गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया है कि गणेश जी मूर्ति 11 फिट लम्बी और 2 कुतंल 10 किलो वजन की है। कलश शोभा यात्रा के दौरान डॉ सुभाष गुप्ता, दीपक गौर, डॉ आर्दश गुप्ता, राहुल सेंगर, सभासद अनूप गुप्ता कुलदीप, अनोल पोरवाल, पंकज राजपूत, अभय चौहान ऋशु, बऊआ पाल, सतीश शर्मा, लाला शर्मा, सागर शर्मा, शरद शर्मा, अभिषेक शर्मा, लवि गुप्ता, हर्षित गुप्ता राधे, अनमोल गुप्ता, विकास गुप्ता, विजय गौर कालू पारस आदि तमाम की संख्या में भक्त सम्मिलित हुए।