उत्तर प्रदेश

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की ग्यारह इकाईयों का हुआ गठन

उत्तर प्रदेश

*शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की ग्यारह इकाईयों का हुआ गठन*

*जीटी-7, रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील ब्यूरो औरैया रिपोर्ट। 17 अगस्त 2024* *#औरैया।* शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला, मंडल मंत्री उमेश कुमार त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव एवं जिला मंत्री सुनील कुमार राठौर की उपस्थिति में तिलक इंटर कालेज में अजय कुमार अध्यक्ष, नीरज कुमार द्विवेदी मंत्री, हरिकृष्ण दुबे कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार त्रिपाठी, राधारमण तिवारी, अभय बाजपेयी सदस्य बनाए गए जब कि आदर्श इंटर कालेज अछल्दा में पुष्पेंद्र कुमार अध्यक्ष, जागेश्वर दयाल मंत्री, रघुनंदन सिंह, पप्पू सिंह,अरविन्द कुमार सदस्य हुए। श्री श्यामलाल विद्या मंदिर रुरूखुर्द में मनीष कुमार अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार मंत्री, राजेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गये। .जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूरूगंज में नरेश बाबू शाक्य अध्यक्ष, सत्य प्रकाश मंत्री, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिधूना में गीता देवी सदस्य, गांधी इंटर कालेज एरवाकटरा में धनीराम वर्मा अध्यक्ष, शिवबालक सिंह मंत्री, कृष्णपाल सिंह कोषाध्यक्ष, इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतुल कुमार दुबे अध्यक्ष, रोहित कुमार मंत्री, मानस इंटर कालेज कंचौसी बाजार में अनिल वर्मा अध्यक्ष, अनिल कटियार मंत्री, रागिनी दुबे कोषाध्यक्ष, अवध कुमार, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार यादव, रोशनलाल, जिलेदार सदस्य बनाए गए जब कि स्वतंत्र भारत इंटर कालेज सहायल में रघुवीर सिंह सदस्य, विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में नरेन्द्र कुमार कश्यप अध्यक्ष, अवधेश कुमार मंत्री, महेश बाबू कोषाध्यक्ष, विश्राम सिंह, सन्तोष शर्मा, प्रदीप कुमार सदस्य, श्रीमती रामदुलारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंतों में अजय सिंह अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह मंत्री, राम बहादुर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सभी नवनिर्वाचित इकाई पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button