कल पहुंचेंगे परिवहन केंद्रीय मंत्री कानपुर देहात एक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

एनएच अधिकारियों के साथ करेंगे एक बैठक लेंगे की जानकारी
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
24सितम्बर 2022
कानपुर देहात जनपद में 25 सितंबर को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आगमन हो रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व सांसद देवेंद्र सिंह भोले पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं वही बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कानपुर देहात के दर्शन सिंह महाविद्यालय कंचौसी के कार्यक्रम में भाग लेंगे वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बताया की केंद्रीय मंत्री 25 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे उसके बाद वह सीधे कानपुर देहात के दर्शन सिंह महाविद्यालय में शिरकत करेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और स्व कनक रानी की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे वही केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वीआईपी लॉज में कानपुर रीजन के एनएच प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों के साथ वार्तालाप करेंगे






