उत्तर प्रदेश

निकली तिरंगा यात्राएं सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थानों में फहराए गये तिरंगे

*निकली तिरंगा यात्राएं सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थानों में फहराए गये तिरंगे

*बिधूना क्षेत्र में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम*

 

*निकली तिरंगा यात्राएं सरकारी अर्द्ध सरकारी संस्थानों में फहराए गये तिरंगे

*जीटी–7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 16 अगस्त 2024*

*#बिधूना,औरैया।* बिधूना तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस भारी श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थाओं प्रतिष्ठानों पर तिरंगे फहराए जाने के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगे फहराए गए वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश हित में दिए गए योगदान के लिए उनके चरणों में नमन किया गया। इसके साथ ही सड़कों पर तिरंगा यात्राएं निकाले जाने के साथ शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। .स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत द्वारा तहसील कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया इस मौके पर उप जिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार वर्मा तहसीलदार अविनाश कुमार नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा कानूनगो जगदेव सिंह यादव यशोध्यान पाल प्रमोद पाल युवराज सिंह कुशवाह सुधीर यादव रोहित यादव रविकांत योगेश शाक्य राजेश शाक्य मीनू कुशवाह अंबुज कुमार नीरज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसी तरह क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ अशोक कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया इस मौके पर मोहम्मद साबिर आदि के साथ पुलिस कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद थे। कोतवाली बिधूना में कोतवाल महेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया इस मौके पर निरीक्षक अपराध भूपेंद्र सिंह चौहान निरीक्षक बृजेंद्र सिंह उपनिरीक्षक मेवालाल उपनिरीक्षक गोपाल कृष्ण उपनिरीक्षक विनोद कुमार हेड मोहर्रम जेडी सिंह आदि प्रमुख से मौजूद थे। इसी तरह नगर पंचायत कार्यालय बिधूना पर नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा द्वारा तिरंगा फहराया गया इस मौके पर अनूप मिश्रा राकेश शाक्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। ग्यादीन महाविद्यालय में प्रबंधक उमा सिंह यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया इस मौके पर जीतू यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसी तरह बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय में प्रबंधक उमेश गुप्ता द्वारा तिरंगा फहराया गया इस मौके पर शिक्षक शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद थे। .इसी तरह द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय बिधूना में प्रबंधक विश्वेश्वर दयाल तिवारी द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर शिक्षक शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसी तरह ग्राम पंचायत शिवपुर के प्रधान वीर बहादुर सिंह यादव बीनू द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय व प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर तिरंगें फहराए गए। सेवानिवृत्ति प्रवक्ता एवं पूर्व प्रधान से मंगल सिंह द्वारा भी ग्राम बिकूपुर में तिरंगा फहराया गया इस मौके पर पीटीआई केशव सिंह सेंगर के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे। ग्राम पंचायत असजना के प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बिधूना नीरज चौहान द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर प्रधान उमा देवी सचिव रविंद्र गौतम प्रमुख रूप से मौजूद थे। ग्राम पंचायत गूरा की प्रधान शालिनी सेंगर व प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सेंगर व सचिव रविंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर व ग्राम पंचायत सचिवालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत मऊ में प्रधान सुषमा देवी शाक्य व प्रधान प्रतिनिधि जगत सिंह शाक्य द्वारा प्राथमिक विद्यालय व ग्राम पंचायत सचिवालय पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर सचिव रविंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसी तरह ग्राम पंचायत खानजहांपुर चिरकुआ में प्रधान शकुंतला देवी राठौर, प्रधान प्रतिनिधि राजीव सिंह राठौर व ग्राम पंचायत सचिव राजपाल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसी तरह ग्राम पंचायत लिधौरा के प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह सेंगर गुड्डू व सचिव सौरभ यादव द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय व स्कूलों में तिरंगा फहराया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत पुर्वा पीताराम रुरूगंज में प्रधान अलका गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार गुप्ता व ग्राम पंचायत सचिव राघवेंद्र सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत सचिवालय स्कूलों में तिरंगा फहराया गया। . इसी तरह ग्राम पंचायत रुरुखुर्द में प्रधान ममता देवी व ग्राम पंचायत सचिव राघवेंद्र सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत सचिवालय विद्यालयों में ध्वजारोहण किया। इसी तरह ग्राम पंचायत रावतपुर में प्रधान अनूप शर्मा व ग्राम पंचायत सचिव अवनीश यादव द्वारा ग्राम पंचायत सचिवालय व स्कूलों में तिरंगा फहराया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत नूराबाद में प्रधान रामश्री प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार व सचिव मुशीर अहमद द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत सचिवालय व स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सहसपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ऐरवाकटरा के ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव उपाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह मंत्री राधाकृष्ण द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी तरह बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा द्वारा बिधूना क्षेत्र की कई शिक्षण संस्थाओं में तिरंगा फहराए जाने के साथ देश के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू राकेश यादव छत्रपाल सिंह वर्मा लालजी गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार में प्रबंधक प्यारेलाल द्विवेदी द्वारा तिरंगा फहराया गया इस मौके पर प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह सेंगर विल्सन प्रमुख लोगों के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button