उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी ने घर पहुंच कर सहायता राशि सौंपी

हाथरस हादसे में मौत के मुंह में समायी बक्सर निवासी रूबी
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुरहाथरस हादसे में मौत के मुंह मे समायी बक्सर निवासी रूबी देवी के पति राजन को उपजिलाधिकारी बीघापुर ने घर पहुँच कर सहायता राशि सौंपी।
हाथरस के गांव फुलरई में भोले बाबा के सत्संग में उन्नाव के बक्सर की रूबी देवी अपने बेटे श्रेयांश के साथ शामिल होने गई थी। भगदड़ के कारण रूबी देवी की मौत हो गयी थी, जबकि उसका बेटे को 12 घंटे बाद खोज निकाला गया था। हादसे की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को होने हाथरस जाकर रूबी देवी का शव बक्सर गाँव लाया गया था जहाँ तहसील के आला अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया था।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बीघापुर क्षितिज द्विवेदी पीड़ित के घर पहुँचे व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹ 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रमाण पत्र के साथ मृतका रूबी के पति राजन पुत्र राजाराम को हस्तांतरित किया।