उत्तर प्रदेशलखनऊ

गोपाल इंटर कॉलेज में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

जिलाधिकारी प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढाकर किया सम्मानित

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
05 सितंबर 2023

#औरैया।

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने शहर स्थित गोपाल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में विद्यालय को अच्छा योगदान देने वाले अध्यापक/अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है और हम सभी शिक्षकों का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य बहुत ही जिम्मेदारी वाला कार्य है अतः आप सभी से उम्मीद है कि आप अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों से कहा कि अपने गुरुजनों का सम्मान करना आपका दायित्व है तथा शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अपने वाणी तथा विचारों को भी अच्छे कार्य में उपयोग करें और अपने जीवन तथा भविष्य का निर्माण अच्छे से करें। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती तथा पूर्व राष्ट्रपति “भारत रत्न” डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button