उत्तर प्रदेश

अमरनाथ यात्रा शुरू, पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं जत्था रवाना

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र उप जिला संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।

29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है।पहले जत्थे के श्रद्धालुओं ने आज पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो चुका है।वहीं औरैया जिले के जमौली कंचौसी दिबियापुर से 23 लोग अमरनाथ यात्रियों का जत्था शनिवार दोपहर फफूंद स्टेशन से रवाना हुआ।अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है. श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को को जाते देख लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला। पहले जत्थे के श्रद्धालु आज पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं. कुलदीप सोनी, सुभाष शर्मा, विद्यासागर, विवेक पांडेय, मयंक सिंह, सोनू शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, गोविंद दीक्षित सहित एक दर्जन से अधिक भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ रवाना हुए, सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त जत्थे के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे,हर हर महादेव के जयघोष से स्टेशन परिसर गुंजायमान हो गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button