उत्तर प्रदेशलखनऊ

गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के बर्तनों में आया उछाल

गगरी मटका झज्झड व सुराही की बिक्री में आई तेजी, ग्राहकों की बढ़ रही संख्या

जीटी- 70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
11 अप्रैल 2023

#औरैया।

जिले में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीणांचलों में शीतल पेयजल के लिए लोग अपनी सुविधा के अनुसार मिट्टी के बर्तन गगरी, मटका, झज्झड एवं सुराही आदि खरीद रहे है, जिससे बाजारों में मिट्टी के बर्तनों में उछाल देखा जा सकता है। बहुत से लोग फ्रिज के पानी से परहेज करते हैं। इसलिए वह लोग मिट्टी के बर्तनों के पानी को पसंद करते हैं। इसके परे कुछ लोगों को फ्रिज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मिट्टी के बर्तनों में रखे ठंडे पानी का प्रयोग करते हैं, और अपने हलक की प्यास बुझाते हैं।
ग्रीष्म ऋतु के चलते मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है, जिसके कारण भानु-भास्कर के माध्यम से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। बढ़ते हुए तापमान के चलते दुकानदारों ने औरैया के अलावा कस्बा दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, बेला, बिधूना, याकूबपुर, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरुगंज, अछल्दा, फफूँद, अजीतमल, मुरादगंज व अयाना आदि के दुकानदारों ने मिट्टी के बर्तनों की दुकानें सजा रखी है। ग्रामीणांचलों के लोग अपनी सुविधानुसार विभिन्न कस्बों से शीतल पेयजल के लिए गगरी, मटका, झज्झड एवं सुराही आदि की खरीददारी कर रहे हैं। औरैया में चिन्हित स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों की दुकानें लगी हुई है। स्थानीय सुभाष चौक स्थित मिट्टी के बर्तनों की दुकान किये सत्य नारायण ने बताया कि सर्दी के मौसम में मिट्टी के बर्तन मामूली रुप में बिकते रहे, लेकिन अब ग्रीष्म ऋतु के अवसर पर तापमान बढ़ता चला जा रहा है, जिसके कारण अब मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीणांचलों से लोग आकर पेयजल के लिए मिट्टी के बर्तन खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि महंगाई के चलते मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में उछाल आया है। गगरी की कीमत साइज के अनुसार सौ से डेढ़ सौ रुपए, मटका की कीमत डेढ़ सौ रुपए एवं झज्झड की कीमत एक सौ पच्चीस रुपए तथा सुराही की कीमत एक सौ रुपए है। जबकि टोटी लगे मटका की कीमत दो सौ रुपए है। जबकि अन्य टोटी लगे बर्तनों की कीमत टोटी के अनुसार बढ जाती है। अंत में बताया कि ग्रामीणांचलों के लोग मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button