उत्तर प्रदेश

जिले में धूमधाम पूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंतीभगवान परशुराम की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह जलपान के साथ हुआ स्वागत


जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया,कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 10 मई 2024. .#औरैया। जनपद में अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई और परशुराम भगवान की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान भक्त भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए आगे आगे चल रहे थे। आपको बता दें कि जिले के विभिन्न तत्वों में भी परशुराम जयंती उत्साह पूर्वक मनाये जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।


तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। आयोजको ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प व मालाएं अर्पित कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में समाज के युवा वर्ग के लोग हाथों में फरसा लेकर चल भगवान परशुराम की जय ब्राह्मण समाज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। भूतेश्वर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप, संजय गेट, तहसील तिराहा, होमगंज, लेडीज मार्केट, संजय गेट नुमाइश मैदान से होते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा था। समाजसेवी लालजी शुक्ला ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर पुष्प अर्पित कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में नीरज चौधरी, सौरभ भूषण शर्मा, शैलेश उर्फ पप्पल, अभिषेक शुक्ला, छैया त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, उत्तम कुमार शुक्ला, हेमू चौबे, शिवम शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार से शहर के विभिन्न कस्बों दिबियापुर, फफूंद, बिधूना के अलावा अन्य स्थानों पर भी भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के वातावरण में मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button