उत्तर प्रदेश

एक विचित्र पहल ने अंत्येष्टि स्थलों की सफाई कीपौधारोपण अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प


जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 23 जून 2024 #औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत यमुना तट पर श्मशान स्थल पर विगत कई वर्षो से सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत आज रविवार को प्रातः 7 बजे 161 वें चरण में समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग तीन कुंतल कचरा व अपशिष्ट साफ कर जला कर नष्ट किया। श्मशान घाट की साफ-सफाई अभियान के उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में समिति के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत 5100 पौधों के रोपण के लिए विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि निरंतर बढ़ते हुए तापमान को संतुलित रखने के लिए लोगों को पौधारोपण अभियान को जन- आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान के अंतर्गत यमुना तट मार्ग, देवकली व मंगला काली मंदिर, पार्को आदि सार्वजनिक स्थानों पर सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले लंबी आयु के पौधों का का रोपण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। देवेंद्र आर्य ने कहा कि अपने बुजुर्गों की स्मृति में, शादी की सालगिरह व बच्चों के जन्मदिन पर अधिक से अधिक पौधारोपण कर खुशियां मनाएं। बीटेक के छात्र वेदांत शुक्ला ने कहा कि अपने जीवन के साथ-साथ आगे आने वाली पीढ़ियों के निरोग, स्वस्थ व प्रसन्नचित् जीवन के लिए जल संचय के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाएं। सफाई अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से मनीष पुरवार (हीरु), संजय अग्रवाल, मान्या पुरवार, अनूप बिश्नोई, हिमांशु दुबे, राजीव पोरवाल (रानू), जूनियर शाखा अनमोल के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, सतीश चंद्र पोरवाल, रज्जन बाल्मीक रामप्रसाद व अजय बाल्मीकि आदि सेवादार मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button