योग

भागदौड़ भरी जिंदगी में योग बहुत जरूरी-पिंकी सिंह


जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 22 जून 2024
#औरैया। विश्व योग दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीद पार्क में विश्व हिंदू महासंघ भारत द्वारा योग दिवस मनाया गया। विश्व हिंदू महासंघ भारत की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पिंकी सिंह ने कहा कि योग अपने आप में व्यापक शब्द है। योग हमारे शरीर, आत्मा एवं चित्त को शुद्ध करने के लिए किया जाता है। योग अपने आप में इतना प्रभावशाली है, कि यदि किसी व्यक्ति को रोग होता है तो योग में उसका निदान संभव है। विशिष्ट प्रकार की योग क्रियाएं करने से व्यक्ति अपने आपको भीतर से शुद्ध कर सकता है। .आज की भागदौड की जिंदगी में थोडा समय स्वयं एवं योग के लिए अवश्य निकालें, जिससे स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आजीवन स्वस्थ रहने के लिए योग हमारी वैदिक परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो हमे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं मजबूत रखता है। योग करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। हम सभी को इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। सम्पूर्ण जीवन में योग ही ऐसा मार्ग है, जिसके द्वारा मनुष्य को बल, बुद्धि, श्रेष्ठता, पौरुष, एवं सच्चरित्रता पाँच सर्वोत्तम गुण प्राप्त होते हैं। योग गुरु मिथुन मिश्रा ने विभिन्न तरह के योग करवाकर योग के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है मानसिक तनाव दूर रहता है। शरीर में आने वाली बीमारियां योग करने से दूर भाग जाती हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button