उत्तर प्रदेश

जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली पदाधिकारियों ने राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया

यह कार्यक्रम 10 दिनो तक अनवरत चलेगा
जीटी-7, सुशील कुमार विश्वकर्मा संवाददाता दिबियापुर। 31 मई 2024
#दिबियापुर,औरैया। जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली की अध्यक्ष संध्या अवस्थी एवं सभी सहेलियों के सहयोग से इतनी भीषण गर्मी में जहां पारा 47 से 50 डिग्री तक पहुंच रहा है उस समय नगर में ठंडे पानी के कैम्पर दिबियापुर परमहंस बाबा की बगिया में लगातार 10 दिनों तक लगाने का प्रावधान किया है। पहले दिन की शुरुआत उन्होंने पेठा और ठंडे पानी से राहगीरों को पिलाकर की। सभी ने इसकी भरपूर प्रसंशा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोर्डिनेटर पूनम पोरवाल, प्रीती पोरवाल, रेनू सिंह, सपना गुप्ता,रोली गुप्ता ,प्रीती अग्रवाल सुधा भारती, राधा वर्मा, अर्चना पोरवाल, संगीता, सुनीता त्रिपाठी भारती पोरवाल, पुष्पलता, पूनम अग्रवाल, शिखा अग्रवाल आदि सभी सहेलियों का विशेष सहयोग रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button