अनियंत्रित होकर वाइक सवार नहर में गिरकर डूबा, तलाश जारी

दूसरा साथी भी गिरकर हुआ गम्भीर रूप से घायल
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
उपजिला संवाददाता
16 मई 2024
# शिवली
कानपुर देहात। घर लौट रहे वाइक सवार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर के किनारे खड़ी झाड़ियों में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें चालक नहर में जा गिरा और पानी में डूब गया जबकि वाइक में पीछे बैठे युवक का पैर टूट गया , घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली भेजा गया, वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है |प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग लगभग साढ़े पांच बजे शिवली क्षेत्र के खलकपुर ओरिया गांव निवासी राम सजीवन का 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप अपनी बाइक से अपने गांव के ही साथी सुनील पुत्र छोटेलाल के साथ याकूबपुर के पास धुथरी गांव में बहन के यहां गए थे वहां से वापस लौटते समय वह अपने गांव खलकपुर के सामने ही पहुंचे थे कि वाइक अनियंत्रित होकर राम गंगा नहर की झाड़ियों में फंस गई और वाइक चाला रहे कुलदीप नहर में जा गिरा और डूब गया वहीं उसका साथी का पैर टूट गया, राहगीरों की सूचना पर औनहां चौकी प्रभारी श्री राम पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली भेजा तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए गोता खोरो को बुला कर डूबे हुए युवक की तलाश करवाने में जुट गए लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी , डूबे हुए युवक की पत्नी पायल का रो रो कर बुरा हाल था ,कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि डूबे युवक की हर सम्भव तलाश कराई जा रही है |





