अमिलिया पुर्वा में दो शराबी लोगों ने बाबासाहेब की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम मार रही हाथ-पांव
जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो औरैया।
27 नवंबर 2023
#औरैया।
थाना अछल्दा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमिलिया पुरवा में रविवार को ग्राम के बाहर लगी बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को गाँव के ही दो शराबी व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। इस आशय की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा। इसके साथ ही प्रतिमा को ठीक कराया गया। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। इसके साथ ही आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिसे दे रही हैं। कोतवाली पुलिस नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए हाथ-पांव मार रही है।
जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमिलिया पुर्वा में रविवार को एक नामजद शराबी व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस आशय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मौका मुआयना किया। इसके साथ गांव के ही मदनलाल दोहरे की लिखित तहरीर पर गांव के ही नामजद शराबी सुरेंद्र उर्फ शीलू एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिसे दे रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना ने घटना की विषय में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को अछल्दा थाना क्षेत्र ग्राम अमिलिया पुर्वा में गांव के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर उपरोक्त नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा को लगवा दिया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिसे दे रही है।






