किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर हुआ हवन

भाकियू ने जल जमीन जंगल पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 15 मई 2024
#बिधूना,औरैया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला औरैया के नेताओं द्वारा बुधवार को किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को जल जमीन जंगल पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाने के साथ हवन भी किया। किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि बुधवार को किन्नरपुर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में हवन पूजन के साथ जल जमीन जंगल पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। . इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने कहा कि किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान हित के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया और स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की ही देन है कि आज किसान अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक हुआ है और स्वर्गीय चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलकर भारतीय किसान यूनियन लगातार किसानों के हित में संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने हक अधिकार की खातिर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के साथ एकजुट होकर खड़े हो। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम के मौके पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष जीत सिंह पाल वीरेंद्र कुमार अखिलेश कुमार पाल सरोजनी देवी श्रीराम कुशवाहा राजेंद्र प्रसाद रमेश चंद्र बन्नाम सिंह हर्ष पाल मानसिंह रामनरेश पाल पंकज सिंह ब्रजराज सिंह अरविंद कुमार हरगोविंद सिंह राज नारायण अनुराग विनोद कुमार रविंद्र सिंह जगदीश नारायण शास्त्री भारत बाबा राजाराम गौतम रामसेवक प्रेम नारायण वीरू सिंह इंद्रपाल रामलाल बेचेलाल शैलेंद्र कुमार आदि किसान नेता प्रमुख रूप से मौजूद थे।






