शेमफोर्ड स्कूल ने फिर मारी बाजी 12वीं और 10 वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

12वीं में 94.6 प्रतिशत के साथ शुभि सिंह टापर, 93 प्रतिशत के साथ उत्कर्ष गौतम दूसरे स्थान पर
10वी में आर्यन पोरवाल 94 प्रतिशत के साथ टाप पर, आर्यन सिंह और अर्जुन पोरवाल को क्रमशः 93.4 व 93 प्रतिशत
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। . 13 मई 2024
#औरैया। शहर के प्रसिद्ध विद्यालय शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीबीएसई बोर्ड की 12वीं और 10वीं कक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा में स्कूल की शुभि सिंह 94.6% अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही हैं और विद्यालय के साथ औरैया शहर का मान भी बढ़ाया है। दूसरे स्थान पर उत्कर्ष गौतम रहे हैं जिन्हें 93% अंक मिले हैं। 10वी कक्षा में आर्यन पोरवाल 94%के साथ टाप पर रहे जबकि आर्यन सिंह और अर्जुन पोरवाल को क्रमशः 93.4 व 93% मार्क्स मिले। वात्सल्य सिंह को 90.4 प्रतिशत अंक मिले और सुनंदा ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

शुभि सिंह ने पालिटिकल साइंस में सबसे अधिक 99 अंक प्राप्त किए हैं जबकि इतिहास, सोशियोलाजी और फिजिकल एजूकेशन में उन्हें 95-95 अंक मिले हैं। विज्ञान वर्ग के उत्कर्ष गौतम ने कंप्यूटर में सबसे अधिक 96 अंक हासिल किए हैं। गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में उन्होंने अति सुंदर प्रदर्शन करते हुए 95-95 अंक प्राप्त किए हैं। अपेक्षा पांडे और नित्य कटियार ने भी विद्यालय की परंपरा कायम रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। अपेक्षा को 88.2 और नित्या को 87.2%अंक हासिल हुए हैं। 10वीं में आर्यन सिंह ने एसएससी में 100 में 100 नंबर हासिल कर स्कूल के साथ औरैया का भी गौरव बढ़ाया है। साइंस में अर्जुन पोरवाल, आर्यन पोरवाल और वात्सल्य को 98-98 नंबर मिले हैं।

आर्यन ने हिंदी में स्कूल में सबसे अधिक 94 अंक और इंग्लिश कोर में 93 अंक प्राप्त किए। इंफार्मेशन टेक्नोलाजी में अर्जुन पोरवाल ने 92 अंक हासिल किये। विद्यालय के चेयरमैन डा. अनिल हाडा ने परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि हम निरंतर बच्चों के साथ कार्य करते हैं जिसका प्रभाव अच्छे परिणाम के रूप में दिख रहा है। विद्यालय के संस्थापक व सचिव और औरैया के ख्यात शिक्षाविद देवेंद्र गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा है कि बहुत ही कम समय में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल ने औरैया शहर में अपनी जगह बना ली है और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बात का साक्षी है कि हम औरैया वासियों के बच्चों को शहर में ही बड़े शहरों वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वाजिब फीस में ही उपलब्ध करा पा रहे हैं। विद्यालय की प्रिंसिपल डा. मीनाक्षी नरूला ने सफल विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के अथक परिश्रम की भी प्रशंसा की और भरोसा दिलाया कि स्कूल इसी प्रकार बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करता रहेगा।