उत्तर प्रदेश

विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक करें विशेष प्रयास-सीडीओ

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई निपुण भारत अभियान की समीक्षा बैठक
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, प्रमुख संपादक डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता। 29 अप्रैल 2024
औरैया। सोमवार को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता व जिला बेसिक अधिकारी अनिल कुमार की उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी, डीसी, एसआरजी, एआरपी के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामांकन अभियान, कायाकल्प, निपुण भारत अभियान सहित विभिन्न बिन्दुओ की समीक्षा की गयी।
बैठक में एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने दिए गए एजेंडे के अनुसार पीपीटी के माध्यम से निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित प्रयासों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान निपुण भारत मिशन से संबंधित सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की रिपोर्ट, शिक्षक उपस्थित, छात्र उपस्थिति, संदर्शिका का प्रयोग शिक्षण योजना का प्रयोग, कक्षा शिक्षण में टीएलएम प्रयोग की स्थिति आदि के बारे में डेटा शेयर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया, वहीं बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों को मोटिवेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके द्वारा विद्यालयों में कायाकल्प के पैरामीटर्स के पूर्ण होने के संबंध में जानकारी ली गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 10 पॉइंट टूल किट को विद्यालयों में लागू करने, समय से पाठ्क्रम पूर्ण करने, एक ही क्लास में सभी बच्चों को एक साथ न बैठाने पर जोर दिया। विद्यालय में घंटा वादन, छात्र असेम्बली का आयोजन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अलग से उपचारात्मक शिक्षण देने के उन्होंने निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी, जगदीश श्रीवास्तव, अजय विक्रम सिंह, दाताराम, प्रवीण कुमार, अल्केश सकलेचा, उपेंद्र विश्वकर्मा, एसआरजी सुनील दत्त राजपूत, अलका यादव, सुभाष रंजन दुबे, डीसी नमन पाण्डेय, मयंक उदेनिया, गुंजन श्रीवास्तव, शिवम दीक्षित सहित विभिन्न विकासखंडों के एआरपी मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button