उत्तर प्रदेश

डा.आर.कुमार हुए सेवानिवृत्त कस्बे की जनता ने स्वागत कर कहा कि उनका कार्यकाल रहा सराहनीय।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम झींझ़क/कंचौसी/कानपुर देहात उप्र. ब्लॉक संवाददाता राजेन्द्र प्रताप सिंह।

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचौसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत डा. रविन्द्र कुमार के सेवानिवृत होने पर कस्बे की जनता ने उनको फूल मालाओं से स्वागत कर विदा किया। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर की जनता सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने सम्मानित किया। कस्बे की जनता ने डॉ रविन्द्र कुमार के कार्यकाल की सराहना की कंचौसी अस्पताल में 9 वर्ष के सेवाकाल के दौरान अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी, गंभीरता से पालन किया। समय पर अपने कर्तव्य पर पहुंचना और मरीजों का उपचार सेवा भाव से करना इनकी विशेषता रही। नगर की जनता ने कहा कि रात हो या दिन कभी भी मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहते थे। इनके कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं विदाई समारोह के दौरान डा. रविन्द्र कुमार भावुक हो गए। कहा कि इतने दिनों तक साथी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक परिवार की तरह कार्य किया किया। सभी के सहयोग से सेवाकाल को पूरा किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट उमेश कुमार, एएनएम रीता, समेंद्र सैनी, उमेश कुमार, अरविंद पोरवाल,सभासद अनूप पोरवाल विनोद परमार, राजेश बाथम, मनीष पोरवाल, सुनील पोरवाल सहित नगर के संभ्रांत ने मौजूद रह कर सम्मानित कर विदा किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button