लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा दिए निर्देश . अपर जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर

निर्वाचन से संबंधी सामग्री को परखा . जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, प्रमुख संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता #20 अप्रैल 2024 औरैया। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निर्विघ्न, स्वतंत्र रूप, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों के अंतर्गत 13 मई को मतदान के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली मतदान सामग्री के तैयार किये जा रहे बस्तों (थैलों) में दी जाने वाली सामग्री का स्थल पर पहुंचकर अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि०/रा०)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह ने संबंधितों को निर्देश दिए कि थैलों/बस्तों में रखी जाने वाली निर्वाचन सामग्री का विधिवत मिलान करते हुए रखें जिससे किसी भी बस्तें/ थैले में कोई भी निर्वाचन संबंधित सामग्री रखने से छूटने न पाये, ताकि मतदान के समय कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित पैनी नजर रखते हुए अपने कार्य को अंजाम दें, ताकि 13 मई को मतदान के समय कोई सामग्री कम न पढ़ने पाये और सभी मतदाता अपने-अपने मताधिकार का सहजता से प्रयोग कर सके।





