उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत


जीटी-7, नारायण किशोर पोरवाल सिटी रिपोर्टर औरैया। 17 अप्रैल 2024
#औरैया। सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में रामनवमी के अवसर पर एक विशाल शोभाया यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शहर के पुरानी नुमाइश मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों पर घूमी। शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
रामनवमी के पर्व पर सनातन सेवा समिति के तत्वाधान में प्रभु श्री राम की शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। मोहल्ला तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान से यह यात्रा प्रारंभ हुई और शहर के विभिन्न मार्गों पर घूमी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुनों पर थिरकते हुए नजर आ रहे थे। वहीं आए हुए कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को भी प्रदर्शित किया गया। जिसे देखकर शोभायात्रा में चल रहे लोग मंत्र मुक्त हो गये। वही शोभायात्रा को देखने के लिए भारी भीड़ मौजूद रही। शोभायात्रा का कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष शिवम सक्सेना ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इस यात्रा का आयोजन किया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मुस्तादी से शोभायात्रा के साथ चलता हुआ नजर आ रहा था।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button