कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम में आज सुशासन व पंचायतीराज के कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर
10 फरवरी 2023
कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम में आज सुशासन व पंचायतीराज के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों में रही योजनाओं की लघु फिल्म के माध्यम से लोगों को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द्र कठेरिया, जिलाधिकारी नेहा जैन,

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० एके सिंह आदि अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वहीं कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम में आज विकास खण्ड अकबरपुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने ‘बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूंगी” गीत पर डांस किया तथा तीन बीसी सख्यिों को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने जनपद में सबसे अधिक ट्रांजैक्शन किया तथा कमीशन प्राप्त किया। इस मौके पर भारी संख्या में ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी आदि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।