उत्तर प्रदेश
भारेश्वर महादेव के दरबार मे भक्तो ने किया फाग का आयोजन

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर/ इटावा तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी
चंबल वैली में स्थित भारेश्वर महादेव के दरबार में भक्तो ने किया फाग गायन जिसमे दूर दूर से आए गायक कलाकारों ने भक्ति रस भरे फाग गाते हुए अपनी अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगो का दिल जीत लिया। होली के पावन पर्व की अष्टमी तिथि को भारेश्वर महादेव के दरबार में अंतर जनपदीय जबाबी फाग गायन किया गया। जिसमे दूर-दूर से आए गायक कलाकार जिन्होंने अपनी अपनी गायकी के द्वारा लोगों को भक्ति मय करदिया। यह भारतीय संस्कृति के अनुसार होली पर्व पर हर वर्ष विशाल आयोजन होता है। जिसमे भक्त सामूहिक फाग गायन किया करते हैं। और प्रभु से अपने जीवन की मंगल कामना करते हैं। इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री श्री 1008 चंबल गिरी महाराज ने आए हुए सभी भक्तो को रंग गुलाल लगाकर कर आशीर्वाद दिया।