लखनऊ

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

जीटी-7, प्रफुल्ल शुक्ल उप जिला संवाददाता कंचौसी औरैया।
30 मार्च 2024

#कंचौसी,औरैया।

निकटवर्ती थाना दिबियापुर क्षेत्र के गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक पीड़ित पिता की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बृहस्पतिवार शाम को अपने घर पर ही थी। तभी रात में आकाश पुत्र राम शरण उनके घर चुपचाप जब सभी लोग सो रहे थे। तभी उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद उन्होंने अपने पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। लड़की अपने साथ 65 हजार रुपए और एक लाख के जेवर भी साथ ले गई है। जिसमें एक सोने की चेन, दो अंगूठी, कान के झाले साथ ले गई, वही लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को भगाने में गांव के ही तीन लड़कों ने अहम भूमिका निभाई है। जिनमें अजय पुत्र पिंटू बाथम, गोविंद पुत्र सिपाही लाल व छोटू पुत्र नरेश शामिल हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबन्ध में एसओ दिबियापुर मुकेश सिंह चौहान ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button