शक्तिपीठ देवघट बाबा धाम के सहायक महंत का हुआ आकस्मिक निधन

लोगों ने आश्रम में उनके अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि जताया शोक
जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
22 मार्च 2024
#बिधूना,औरैया।
बिधूना क्षेत्र के मऊ गूरा सिद्ध शक्तिपीठ देवघट बाबा धाम के सहायक महंत अजब सिंह नारद जी महाराज के शुक्रवार को हुए आकस्मिक निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके आश्रम पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।
देवघट बाबा धाम के सहायक महंत अजब सिंह नारद जी महाराज के शुक्रवार को हुए आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में सिद्ध शक्तिपीठ देवघट बाबा धाम के मुख्य महंत विज्ञानानंदपुरी महाराज, सांसद सुब्रत पाठक, सांसद रामशंकर कठेरिया, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस विधायक रेखा वर्मा, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, नगर पंचायत बिधूना के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार बाथम, ब्लाक प्रमुख डॉ शरद सिंह राणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सतीश चंद्र गोयल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, राम किशोर शुक्ला, एडवोकेट मुरारी लाल यादव, रवींद्र पांडे, एडवोकेट संदीप श्रीवास्तव, एडवोकेट विजय राजपूत, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र गुप्ता, पूर्व प्रधान शिवमंगल सिंह सेंगर, केशव सिंह सेंगर, पीटीआई पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमा सिंह यादव, उमेश गुप्ता, जगत सिंह शाक्य, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सेंगर, पत्रकार हरगोविंद सिंह सेंगर, अखिलेश शुक्ला, शिवकांत दुबे, अवधेश दुबे, विनय तिवारी डॉ शिवकुमार तिवारी, राजू तिवारी छुन्नू तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उदय सेंगर, गौरव गुप्ता, भानु ठाकुर व हर्ष प्रताप सेंगर आदि प्रमुख है।