उत्तर प्रदेश

राष्ट्र की सुख ,समृद्धि और विकास के लिए मतदान अवश्य करें और लोगों को भी जागरूक करें।

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क, कंचौसी,सहार ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम।

खोज खबर विशेषांक।

कंचौसी/ औरैया,उत्तर प्रदेश।

आगामी लोकसभा चुनाव के अब चन्द दिन ही बचे है। चाय अथवा पान की दुकानों पर लोगो द्वारा चुनावी चर्चाएं शुरू हो चुकी है। लोग अपना अपना गणित और कयास लगाने में जुट चुके है। लेकिन असली सच्चाई तो तब नजर आएगी जब 4 जून को परिणाम आना शुरू होगे। अब बात की जाए मतदान की तो देश की सुख , समृद्धि विकास और उन्नति के लिए मतदान करना हम सभी लोगों का मौलिक अधिकार कर्तव्य और धर्म है। चाहे देश ,प्रदेश, जिले अथवा गांव की बात हो हमारी मानसिकता विचार और दूरदर्शिता ही हम सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करती है। कुछ लोगो की मानसिकता होती है कि यदि हम एक बोट नही डालेंगे तो इससे क्या फर्क पड़ जाएगा। नही, मेरे भाई यही तो सोच गलत है ,आप देश के नागरिक है इसलिए भारतीय नागरिक होने के साथ साथ आपके भी कुछ मौलिक अधिकार और कर्तव्य है जिनको निभाना या पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। यह देश हम सभी का है । देश हित और समाज के लिए कार्य करना या योगदान देना ही देश की सच्ची सेवा है। सोचिए कभी कभी एक बोट के कारण सारे समीकरण बदल जाते है फिर हम और आपको आत्मग्लानि होती है कि हमारा बोट कितना बहुमूल्य है। जिस प्रकार पानी की एक एक बूंद से घड़ा भर जाता है उसी प्रकार हम सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने से राष्ट्र की नीव मजबूत होती है,सुख, समृद्धि आती है और देश प्रगति की ओर सदैव अग्रसर होता चला जाता है। इसलिए देश के नागरिकों से यही अपील और प्रार्थना है कि अपने अपने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। राष्ट्र हित के लिए आपका मत वरदान सिद्ध हो सकता है इसलिए मतदान अवश्य करें और लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें।किसी ने सच ही कहा है कि जहां पर दान,कन्यादान, मतदान विद्यादान की बात आए वहां पर हम सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।यह देश हित और मानव हित के लिए सर्वोपरि कार्य है।
जय हिंद, जय भारत।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button