उत्तर प्रदेश

शासन प्रशासन से लिखित शिकायत के बावजूद नहीं मिल रहा न्याय

विकासखंड सहार ग्राम पुर्वा मुरली मौजा लछियामऊ तहसील बिधूना का मामला

भू-माफिया विपक्षीगणों द्वारा प्रार्थी की भूमि व आबादी पर जबरन कब्जा एवं पीड़ित को जान से मारने की धमकी

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
13 मार्च 2024

#औरैया।

विकासखंड सहार तहसील बिधूना क्षेत्र के ग्राम मुरली पूर्वा में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति की भूमि एवं आबादी की जगह पर जबरन निर्माण कार्य करके कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित इस आशय की शिकायत तहसील दिवस के अलावा जिला अधिकारी व अन्य अधिकारियों से करने के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर चुका है इसकी बावजूद शासन और प्रशासन द्वारा उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीडि़त न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है। ऐसी स्थिति में पीड़ित ने मंगलवार 12 मार्च को पुलिस कप्तान को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित सुशील सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी भूमि सं० 69/2.92 एकड़ स्थित ग्राम पुर्वा मुरली पोस्ट लछियामऊ थाना दिबियापुर तहसील बिधूना क्षेत्र में है और उपरोक्त गांव का निवासी है। प्रार्थी की उपरोक्त आबादी भूमि पर विपक्षीगण भारत सिह पुत्र रतन सिंह, सोनू सिंह व लवकुश सिंह पुत्र भारत सिंह सर्व निवासीगण ग्राम पुर्वा मुरली लधियामऊ थाना दिबियापुर सरकारी एवं गुण्डागर्दी के बल पर कब्जा कर निर्माण करना चाहते हैं। उपरोक्त विपक्षीगण बहुत ही गुण्डा व अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। जिनका कार्य सिर्फ गुण्डागर्दी करना, सीधे-सादे लोगों की जमीनों पर कब्जा करना, मारपीट करने की धमकी देना आदि है। प्रार्थी द्वारा उनको रोकने पर वे लोग उसके साथ मारपीट करने व झगडा करने पर आमादा हो जाते हैं। खुलकर ऐलानिया जान से मारने की धमकी देते हैं। मेरी उक्त जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करने पर आमादा हैं। प्रार्थी ने इस बाबत कई प्रार्थनापत्र तहसीलदार बिधूना एवं जिलाधिकारी को भी दिये लेकिन विपक्षीगणों की दबंगई उनके आतंक के सामने उन्होने आजतक कोई भी कार्यवाही नही की और पुलिस भी कोई कार्यवाही नही कर रही है। पुलिस भी गाँव में आकर उन्हीं लोगों मिलकर चली जाती है और उन्हीं के मुताबिक जाँच की रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियों प्रेषित कर देती है। प्रार्थी ने 20 फरवरी 2024 को माननीय मुख्यमन्त्री को एक प्रार्थना सीएम पोर्टल के माध्यम से (सन्दर्भ सं0 40016224002046 दिनांक 20 फरवरी 2024) था उस पर भी लेखपाल पंकज सविता ने व तहसीलदार बिधूना ने विपक्षियों से मिलकर फर्जी जाँचकर आख्या भेज दी। जिसके बारे में प्रार्थी को कोई भी जानकरी नही दी गयी। प्रार्थी से किसी ने कोई पूछतांछ भी नहीं की है। पीड़ित ने न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उसने न्याय की गुहार लगाई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button