अग्निवीर भर्ती देश की सुरक्षा के लिए नुकसानदेह

राजेन्द्र सिंह धुआँधार ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश
कन्नौज। रविवार को समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक है। सभी सैनिक साथी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कहा कि भाजपा सरकार में सैनिकों के लिए कुछ भी नहीं किया है। भाजपा सरकार में चार के लिए सैनिकों की भर्ती अग्निवीर के नाम पर हो रही है। जिला अध्यक्ष नंद सिंह ने कहा कि सरकार वन रैंक वन पेंशन न तक नहीं दे रही है। कहा कि अग्निवीर भर्ती देश के हित की सुरक्षा के खिलाफ है। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव जोरा सिंह ने किया। इस दौरान कैप्टन रविंद्र सिंह, सेना मेडल सैनिक मनमोहन मिश्रा, प्रदेश सचिव प्रवीण राजपूत, जिला उपाध्यक्ष किरण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गोरी शंकरपाल, विनोद कुमार, निर्मल सिंह,रामवीर, लालजीत सिंह, नरेंद्र पाल, वीरबल सिंह,श्याम सिंह यादव, रामकरण सिंह, राजेश कुमार, नफिशर, मोहम्मद सलीम, नीलेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।