उत्तर प्रदेशलखनऊ

बढ़ने लगी ठंड, निजी अलाव का सहारा ले रहे लोग।

कंचौसी नगर में प्रशासन द्वारा नही जले अलाव।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी कानपुर देहात, संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।

जिलेभर में इन दिनों शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के चलते सुबह कोहरे का आलम बना रहता है। हालात यह है।कि सुबह 8 बजे तक सड़कों पर बमुश्किल आवागमन हो पाता है। बढ़ते ठंड के कारण टू व्हीलर चालक तो सुबह के समय निकलने की हिम्मत ही नही कर पाते वहीं चार चक्का वाहन चालक घने कोहरे के कारण काफी धीमें धीमें वाहन लेकर निकलते हैं।उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह के अंत में जिले भर में सबसे तेज ठंड पड़ती है और यही वजह है।कि इन दिनों सुबह के समय शहर कोहरे की आगोश में होता है। कोहरे के कारण अब जहां सुबह लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलते हैं वहीं पाला पडऩे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इन दिनों बढ़ते ठंड के कारण कुछ स्कूलों में शीतकालीन अवकाश भी घोषित कर दिया है। जिससे बच्चों उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।कही बाहर जाने के लिए सुबह के समय छूटने वाली बसों में आने जाने वालों की संख्या काफी कम होती है। वहीं दूर दराज से आने वाले वाहन चालक भी काफी धीमी गति से वाहन चलाते हुये निकलते हैं क्योंकि घने कोहरे के कारण यह पता ही नही चल पाता कि सामने से कौन सा वाहन रहा है। शहरी क्षेत्र के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान गिरने से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि अब ठंड से बचने के लिये लोग आसपास जलाये जाने वाले अलाव का सहारा ले रहे हैं।अब लोग घरों से ही गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं।बढ़ते ठंड के कारण इन दिनों तिल गुड़ की बनी चीजों की खपत ज्यादा हो रही है। ठंड के मौसम में तिल पट्टी, गुड़ पट्टी, लड्डू की मांग बढ़ जाती है। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड का महीना हेल्थी सीजन होता है। वहीं ठंड से बचने के लिये सुबह के समय लोगों को चाय की चुस्की लेते हुये देखा जा सकता है। बहरहाल ज्यों ज्यों ठंड बढ़ रही है त्यों त्यों लोग उससे बचने का उपाय बढ़ाते जा रहे हैं। वही रेलवे फाटक रोड, रेलवे स्टेशन रोड, पुरवा महिपाल, क्रासिंग रोड सहित अन्य जगहों लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button